हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र की “गवाह सुरक्षा योजना” को लागू किया?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के उच्च न्यायालय में सूचित किया है कि राज्य सरकार ने केंद्र की “गवाह सुरक्षा योजना – 2018 का क्रियान्वयन कर दिया है।
गवाह सुरक्षा योजना 2018
इस योजना का निर्माण केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 5 राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों, पुलिस तथा तीन उच्च न्यायालयों से इनपुट प्राप्त करने के बाद किया। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) से विचार-विमर्श बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया गया।
इस योजना का उद्देश्य गवाहों को सुरक्षा प्रदान करना है ताकि निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
Originally written on
July 11, 2019
and last modified on
July 11, 2019.