हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली तथा रापुरु के बीच स्थित है। विद्युतीकृत रेलवे सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। उन्होंने वेंकटाचलम से ओबुलावारिपल्ली के बीच 112 किलोमीटर लम्बी विद्युतीकृत रेल लाइन का उद्घाटन भी किया।
Originally written on
September 5, 2019
and last modified on
September 5, 2019.