हाल ही में किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में ‘राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव’ का आयोजन किया गया?

उत्तर: नई दिल्ली

नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन किया जा रहा है। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इसमें स्वयं सहायता समूह अपने मसाले, फल, सब्जी, शहद, ड्राई फ्रूट इत्यादि प्रदर्शित करेंगे। इस उत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Originally written on February 25, 2020 and last modified on February 25, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *