हाल ही में किस रक्षा अनुसंधान संगठन ने पराबैंगनी सैनिटाइजर DRUVS विकसित किया है?
उत्तर – DRDO
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) के रिसर्च सेंटर ईमारत (RCI) ने डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावॉयलेट सेनिटाइज़र (DRUVS) विकसित किया है। हैदराबाद स्थित डीआरडीओ की रिसर्च सेंटर ईमारत (RCI) ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड, पासबुक, चालान और कागज को सेनिटाइज़ करने के लिए एक अल्ट्रा वायलेट कैबिनेट विकसित किया है। इसका उपयोग करेंसी नोटों और कागजात को सेनिटाइज़ करने के लिए भी किया जा सकता है। यह कैबिनेट के अंदर रखी वस्तुओं में यू.वी. किरणों का 360 डिग्री एक्सपोजर प्रदान करता है।
Originally written on
May 12, 2020
and last modified on
May 12, 2020.