हाल ही में किस मिशन के द्वारा पृथ्वी की तरह के ग्रह HD21749c की खोज की गयी?

उत्तर – TESS मिशन
नासा के TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) मिशन ने पृथ्वी के आकार के ग्रह की खोज की है।मुख्य बिंदुHD 21749C नामक ग्रह पृथ्वी के व्यास के 89% के बराबर है।HD 21749C ग्रह के-टाइप स्टार है, इसका द्रव्यमान सूर्य का 70% है, यह दक्षिणी तारामंडल रेटिकुलम में 53 प्रकाश वर्ष दूर है।HD 21749C ग्रह TESS द्वारा खोजा गया 10वां गृह है, अभी सैंकड़ों अन्य संभावित ग्रहों का अध्ययन किया जा रहा है।HD 21749C ग्रह पर जीवन की अधिक आशा नहीं की जा सकती, यह अपने सूर्य की परिक्रमा काफी नज़दीक से करता है, यह केवल 7.8 दिन में ही सूर्य की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। सूर्य के इतना नज़दीक होने के कारण इसका तापमान भी अत्याधिक होगा।टेस (Transiting Exoplanet Survey Satellite)TESS मिशन का नेतृत्व मेसाचुसेट्स टेक्नोलॉजी संस्थान की कावली इंस्टिट्यूट फॉर एस्ट्रोफिजिक्स एंड स्पेस रिसर्च द्वारा किया जा रहा है। TESS को पृथ्वी के निकट तारे की परिक्रमा करने वाले ग्रहों की खोज के लिए डिजाईन किया गया है। इस प्रकार के ग्रहों की उपस्थिति की जानकारी तब मिल सकेगी जब किसी तारे के सामने ग्रह के गुजरने के कारण तारे की रौशनी कम हो। TESS, अन्तरिक्ष वेधशाला केप्लर का उत्तराधिकारी है। वर्तमान में ज्ञात अधिकतर बाह्य ग्रहों की खोज केप्लर द्वारा की गयी है।

Originally written on April 20, 2019 and last modified on April 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *