हाल ही में किस भारतीय शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया?
उत्तर – जयपुर
5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं।
इससे पहले राजस्थान के जयपुर शहर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में UNESCO के 43वें सत्र में की गयी।
जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह II के संरक्षण में 1727 ईस्वी में की गयी थी। जयपुर अपनी स्थापत्य विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसका शहर नियोजन प्राचीन हिन्दू, मुग़ल तथा समकालीन पाश्चात्य विचारो का संगम है।
Originally written on
February 7, 2020
and last modified on
February 7, 2020.