हाल ही में किस भारतीय महिला शूटर ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व में पहला स्थान प्राप्त किया?

उत्तर – अपूर्वी चंदेला

भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गयी हैं। उनके 1,926 रैंकिंग पॉइंट्स हैं। भारत की अंजुम मोदगिल इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। अंजुम के 1,695 रैंकिंग पॉइंट्स हैं। हाल ही में अंजुम मोदगिल ने ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल के मिश्रित इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। अपूर्वी चंदेल और अंजुम मोदगिल 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत की युवा निशानेबाज़ मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल श्रेणी में विश्व में  10वें स्थान पर पहुँच गयी हैं।

अपूर्वी चंदेला

अपूर्वी चंदेला भारतीय निशानेबाज़ हैं, वे 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेती हैं। उनका जन्म 4 जनवरी, 1993 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अपूर्वी चंदेला ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2015 में विश्व कप फाइनल में म्युनिक में उन्होंने रजत पदक जीता। 2015 में ही चांगवोन में आयोजित विश्व कप में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2019 में नई दिल्ली में आयोजित ISSF विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

Originally written on May 6, 2019 and last modified on May 6, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *