हाल ही में किस बल ने “इम्फाल” नामक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर लांच किया?

उत्तर – भारतीय नौसेना
20 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल विध्वंसक पोत “इम्फाल” का जलावतरण किया। यह पोत मेक-इन-इंडिया का बेहतरीन उदाहरण है। इस पोत को प्रोजेक्ट 15B के अंतर्गत लांच किया गया है। इस लांच के अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा भी मौजूद थे।

मुख्य बिंदु

इस पोत का भार 3,037 टन है। इस पोत को अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का उपयोग किया जाएगा। इस पोत में चार गैस टरबाइन लगे हैं। इस पोत की गति 30 नॉट है। इस पोत की लम्बाई 163 मीटर है। इसकी जल विस्थापन क्षमता 7,300 टन है।

इम्फाल भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर की राजधानी है। दरअसल इस पोत का नाम उत्तर पूर्व में हुए  द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर “इम्फाल” रखा गया है। इस दौरान इम्फाल और कोहिमा युद्ध के प्रमुख क्षेत्र थे। हाल ही में मणिपुर और नागालैंड ने इम्फाल और कोहिमा के युद्ध की 75वीं वर्षगाँठ मनाई। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी नौसैनिक पोत का नाम उत्तर-पूर्व के किसी शहर के नाम पर रखा गया है।

Originally written on April 24, 2019 and last modified on April 24, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *