हाल ही में किस देश ने हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन का उत्पादन बंद किया?
उत्तर – भारत
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही ही अधिसूचना जारी करके स्पष्ट किया है कि भारत ने ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFC)-141b का उत्पादन बंद कर दिया है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन के बाद हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन ओजोन परत को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस रसायन का उपयोग पालीयुरेथेन फोम के निर्माण में किया जाता है।
Originally written on
January 24, 2020
and last modified on
January 24, 2020.