हाल ही में किस देश ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट का परीक्षण किया?

उत्तर – रूस

रूस ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव के ट्रायल को पूरा किया। इस ट्रायल का उद्देश्य परमाणु उर्जा प्लांट के तकनीकी पैरामीटर्स की कार्यकुशलता सुनिश्चित करना था।

अकेडमिक लोमोनोसोव

अकेडमिक लोमोनोसोव का निर्माण रूस की सरकारी परमाणु उर्जा फर्म रोस्तोम द्वारा किया गया है। इसकी लम्बाई 144 मीटर तथा चौड़ाई 30 मीटर है। इसकी विस्थापन क्षमता 21,500 टन है तथा इसमें 69 लोग कार्य कर सकते हैं। उर्जा उत्पादन के लिए इसमें दो परिवर्तित KLT-40 नेवल प्रोपल्शन न्यूक्लियर रिएक्टर का उपयोग किया गया है। इससे 70 मेगावाट विद्युत् तथा 300 मेगावाट ऊष्मा का उत्पादन किया जा सकता है। इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।

इसमें नवीनतम सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग किया गया, इसे विश्व के सबसे सुरक्षित परमाणु सयंत्रों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग आर्कटिक क्षेत्र में तेल उत्पादन करने वाले विशाल उपकरणों को उर्जा प्रदान करने के लिए किया जायेगा।

Originally written on April 27, 2019 and last modified on April 27, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *