हाल ही में किस देश ने फेक न्यूज़ के प्रकाशन को अपराध घोषित किया?
उत्तर – सिंगापुर
सिंगापुर ने हाल ही में कानून पारित करके फेक न्यूज़ के प्रकाशन को अपराध घोषित कर दिया है, इस कानून के द्वारा सरकार फेक न्यूज़ से सम्बंधित सामग्री को ब्लाक कर सकती है अथवा उसे हटा सकती है।
मुख्य बिंदु
- इस कानून के द्वारा उन असत्य समाचारों पर प्रतिबन्ध लगाया है जो सिंगापुर के लिए नुकसानदायक हैं अथवा जो चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं।
- इस कानून के तहत सर्विस प्रोवाइडर को तुरंत ही फेक न्यूज़ से सम्बंधित सामग्री को हटाना होगा, सरकार के पास इस प्रकार की सामग्री को ब्लॉक करने की शक्ति भी होगी।
- इस कानून का उल्लंघन करने पर 10 वर्ष की जेल तथा भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान है।
- इस कानून की कई कारणों से आलोचना भी की जा रही है। इस कानून के द्वारा असत्य समाचार निश्चित करने की शक्ति सरकार को दी गयी है, इसके द्वारा ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स की स्वतंत्रता पर भी काफी रोक लग जायेगी।
Originally written on
May 11, 2019
and last modified on
May 11, 2019.