हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने “रयुगु” नामक क्षुद्रग्रह पर कृत्रिम क्रेटर का निर्माण किया?
उत्तर – जापान
जापान के वैज्ञानिक रयुगु क्षुद्रग्रह पर सफलतापूर्वक कृत्रिम क्रेटर का निर्माण किया है। इस महीने के आरम्भ में जापान के हायाबुसा 2 मिशन ने रयुगु क्षुद्रग्रह की सतह पर विस्फोटक गिराया था। इसका उद्देश्य सौर मंडल के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त करना है।
हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा।
Originally written on
April 28, 2019
and last modified on
April 28, 2019.