हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय ने “समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा” पहल शुरू की है?
उत्तर – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा पहल लांच की, इसका उद्देश्य देश भर के स्कूली छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इसका उद्देश्य जल शक्ति अभियान के तहत “जल संचय” अभियान को बढ़ावा देना है।
समग्र शिक्षा जल सुरक्षा पहल
यह एक समयबद्ध अभियान है, इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के द्वारा जल संरक्षण सम्बंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत छात्रों को जल संचय के महत्व के बारे में अवगत करवाया जायेगा।
क्रियान्वयन एजेंसी : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग (मानव संसाधन विकास मंत्रालय)
पांच मुख्य उद्देश्य
- जल संरक्षण के बारे में स्कूली छात्रों को जागरूक करना।
- छात्रों को जल की कमी की समस्या के बारे में अवगत करवाना।
- छात्रों को जल के प्राकृतिक स्त्रोतों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित करना।
- प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन कम से कम एक लीटर पानी बचाने के लिए प्रेरित करना।
- छात्रों को घर तथा स्कूल में पानी की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करना।
लक्ष्य
- एक छात्र – प्रतिदिन एक लीटर जल बचाना
- एक छात्र – एक वर्ष में 365 लीटर जल बचाना
- एक छात्र – 10 वर्ष में 3650 लीटर जल बचाना
Originally written on
August 11, 2019
and last modified on
August 11, 2019.