हाल ही में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में COVID -19 से लड़ने के लिए विकासशील देशों की मदद के लिए किस देश ने 2 बिलियन डॉलर के फंड की घोषणा की?
उत्तर – चीन
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य सभा का 73वां संस्करण हाल ही में वर्चुअली आयोजित किया गया। इसका आयोजन आमतौर पर जिनेवा में किया जाता है और इसमें संयुक्त राष्ट्र के 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हैं। भारत ने अन्य 122 देशों के साथ, प्रमुख सम्मेलन पत्र का समर्थन किया, जो कोविड-19 को लेकर विश्व की प्रतिक्रिया की समीक्षा करने का प्रस्ताव देता है। चीन ने कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए दो वर्षों में 2 बिलियन डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है।
Originally written on
May 20, 2020
and last modified on
May 20, 2020.