हाल ही में आईपीएल 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?
उत्तर – मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के खिताब को जीत लिया है, फाइनल में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र एक रन से पराजित किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाये। इसके जवाब में चेन्नई में 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 बनाये। जसप्रीत बुमराह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, उन्हें 5 लाख रुपये की राशि इनामस्वरुप प्रदान की है। गौरतलब है इस सीजन मुंबई और चेन्नई के बीच चार मुकाबले खेले गये, यह चारों मैच मुंबई ने जीते। इस प्रकार मुंबई ने इस रोचक मैच को अपने नाम किया। यह मुंबई इंडियंस का चौथा आईपीएल खिताब है, जबकि चेन्नई इस खिताब को तीन बार जीत चुकी है।
मुख्य बिंदु
- शुबमन गिल ने “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता, उन्हें 10 लाख रुपये इनामस्वरुप किये गये।
- सनराईजर्स हैदराबाद ने “फेयरप्ले अवार्ड” जीता।
- हार्दिक पंड्या को सबसे तेज़ अर्धशतक के लिए 1 लाख रुपये दिए गये।
- काईरन पोलार्ड को “परफेक्ट कैच ऑफ़ द सीजन” के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किये गये।
- आंद्रे रसल को सीजन का सुपर स्ट्राइकर चुना गया, इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 204.81 था। उन्हें 10 लाख रुपये तथा एक कार इनामस्वरुप दी गयी।
- के.एल. राहुल को “स्टाइलिश प्लेयर ऑफ़ द सीजन” चुना गया, उन्हें भी 10 लाख रुपये दिए गये।
- इस सीजन डेविड वार्नर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की, उन्होंने 12 मैचों में 692 रन बनाये। उन्हें 10 लाख रुपये का चेक इनामस्वरूप प्रदान किया गया।
- इमरान ताहिर ने इस सीजन पर्पल कैप अपने नाम की, उन्हें भी 10 लाख रुपये प्रदान किये गये।
- आंद्रे रसल को “मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर” चुना गया, इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये प्रदान किये गये।
- रनर-अप टीम चेन्नई को 12.5 करोड़ रुपये प्रदान किये गये।
- विजेता टीम मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपये प्रदान किये गये।
Originally written on
May 15, 2019
and last modified on
May 15, 2019.