हाल ही में आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में किस दल को बहुमत प्राप्त हुआ?

उत्तर –  युवाजन श्रमिक रयुतु कांग्रेस पार्टी (YSR कांग्रेस)

आंध्र प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव सम्पूर्ण हुए, इन चुनावों में युवाजन श्रमिक रयुतु कांग्रेस पार्टी (YSR कांग्रेस) को शानदार सफलता मिली, YSR कांग्रेस को इन चुनावों में 151 सीटें मिली। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटें हैं। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, उनकी तेलुगु देशम पार्टी मात्र 23 सीटें पर सीमट कर रह गयी । जनसेना पार्टी को चुनाव में एक सीट प्राप्त हुई है।

YSR कांग्रेस ने यह चुनाव जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में लड़ा था। जगन रेड्डी आंध्र प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक YS राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं, उनका निधन 2009 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। जगन रेड्डी संभवतः 30 मई, 2019 को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Originally written on May 27, 2019 and last modified on May 27, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *