हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् द्वारा पहली महिला रेफरी किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर –  जी.एस. लक्ष्मी

भारत की जी. एस. लक्ष्मी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की पहली महिला रेफरी बन गयी हैं, अब वे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में रेफरी के रूप में कार्य कर सकती हैं। 51 वर्षीय जी.एस. लक्ष्मी ने घरेलु महिला क्रिकेट में 2008-09 में मैच रेफरी के रूप में कार्य किया था। वे तीन महिला एक दिवसीय मैच तथा तीन महिला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी रेफरी के रूप में कार्य किया है। हाल ही में क्लेयर पोलोसक पुरुषों के एकदिवसीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं थीं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की स्थापना 15 जून, 1909 को की गयी थी। आरम्भ में इसकी स्थापना ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट कांफ्रेंस के रूप में की गयी थी। बाद में 1965 में इसका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट कांफ्रेंस रखा गया,  1989 में इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) रखा गया। ICC क्रिकेट की वैश्विक गवर्निंग बॉडी है। वर्तमान में ICC में कुल 105 सदस्य देश शामिलहैं। इसके केवल 12 पूर्णकालिक सदस्य हैं जो टेस्ट मैच खेलते हैं। अन्य 93 देश एसोसिएट सदस्य हैं। ICC अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की प्रमुख प्रतियोगिताएं का आयोजन करती है। यह स्पर्धाओं के लिए अंपायरों की नियुक्ति भी करती है।

Originally written on May 16, 2019 and last modified on May 16, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *