स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ सम्बंधित है?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र

भारत ने यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड में 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है। इससे संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली में सुधार के प्रति भारत की रुचि प्रदर्शित होती है।

यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड क्या है?

यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के तहत एक विशिष्ट फण्ड है। इसका उद्देश्य “रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम” के वित्तीय लेनदेन का प्रभावशाली प्रबंधन करना है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह (UNSDG) ने यू.एन. रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर के लिए एक डाटा पोर्टल लांच किया है। आज तक 38 सदस्य देशों ने रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड के लिए योगदान दिया है।

स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड वेब पोर्टल में योगदान व व्यय से सम्बंधित रियल-टाइम डाटा प्रदर्शित किया जाता है। इसके लिए तीन प्रकार की फंडिंग प्रदान की जाती है : सदस्य देशों द्वारा स्वैच्छिक योगदान, संयुक्त राष्ट्र इकाइयों से कास्ट-शेयरिंग तथा संयुक्त राष्ट्र विकास सम्बंधित गतिविधियो के लिए योगदान पर 1% शुल्क।

संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम

संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम में सभी संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं। यह विकास सम्बन्धी गतिविधियों के लिए कार्य करता है। इसका उद्देश्य विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को एकत्रित करके संचालन में सुधार करना है।

Originally written on August 20, 2019 and last modified on August 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *