स्पेन के पासेओ डेल प्राडो और बुएन रेटिरो पार्क को विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया

स्पेन के पासेओ डेल प्राडो और बुएन रेटिरो पार्क को विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया

मैड्रिड, स्पेन के बुएन रेटिरो पार्क (Buen Retiro Park) और पासेओ डेल प्राडो (Paseo del Prado) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है।

मुख्य बिंदु

  • इस घोषणा के साथ स्पेन में विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है जो इटली और चीन के बाद विश्व स्तर पर तीसरी सबसे ज्यादा संख्या है।
  • इन दो स्थलों को जोड़ने से पहले कोई भी विरासत स्थल स्पेन की राजधानी मैड्रिड में स्थित नहीं था।

बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो (Buen Retiro Park and Paseo Del Prado)

बुएन रेटिरो पार्क राजधानी शहर के केंद्र में स्थित कुल 118 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ एक हरा आश्रय (green refuge) है। Paseo del Prado में छह संग्रहालय, प्रसिद्ध Plaza de Cibeles Square और प्रसिद्ध Fuente de Cibeles Fountain है।

निष्कर्ष

यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल किए जाने के लिए हर साल 25 प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। स्पेन ने इन दो स्थलों को विश्व विरासत सूची में शामिल करने के प्रयास वर्ष 2014 से  शुरू किए थे।

Originally written on July 28, 2021 and last modified on July 28, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *