स्पुतनिक वी (Sputnik V) वैक्सीन भारत में लांच की गयी, कीमत 995 रुपये प्रति डोज़

स्पुतनिक वी (Sputnik V) वैक्सीन भारत में लांच की गयी, कीमत 995 रुपये प्रति डोज़

14 मई 2021 को डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy’s Laboratories) ने घोषणा की कि उसने भारत में स्पुतनिक वी (Sputnik V) लॉन्च किया है। यह वैक्सीन रूस से आयात की जाती है। और डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज द्वारा वितरित की जाती है। वर्तमान में, स्पुतनिक V देश का दूसरा सबसे महंगा COVID-19 वैक्सीन है। स्पुतनिक वी की एक खुराक की कीमत 995 रुपये है।

COVISHIELD वैक्सीन की कीमत 400 रुपये प्रति डोज़ थी। हाल ही में इसे घटाकर 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया है। यह वैक्सीन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा स्थानीय रूप से निर्मित किया जाता है।
COVAXIN की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये है।

स्पुतनिक वी (Sputnik V)

  • इसे मॉस्को में गैम्लेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी (Gamleya Research Institute of Epidemiology and Microbiology) द्वारा विकसित किया गया था।
  • यह दो खुराक वाला टीका है।हालांकि, हाल ही में रूस में स्पुतनिक वी के एकल खुराक टीके का उत्पादन किया गया है। इसे स्पुतनिक लाइट सिंगल डोज कहा जाता है । भारत केवल डबल खुराक स्पुतनिक वी का इस्तेमाल कर रहा है।
  • जबकि COVISHIELD एक कमजोर सामान्य एडेनोवायरस से बनाया गया है जो चिंपैंजी को प्रभावित करता है, स्पुतनिक वी को विभिन्न मानव एडेनोवायरस का उपयोग करके बनाया गया है।
  • इस वैक्सीन की प्रभावकारिता 91% है।
  • स्पुतनिक वी की पहली खुराक हैदराबाद में दी गई है।

प्राप्त खुराक

डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने रूस से स्पुतनिक वी की 1,50,000 खुराक प्राप्त की है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने रूस डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के साथ 250 मिलियन डोज़ प्राप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह देश में 125 मिलियन लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।

Originally written on May 14, 2021 and last modified on May 14, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *