स्कूली छात्रों के लिए ‘युविका’ नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस संगठन द्वारा किया जाता है?
उत्तर – इसरो
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम – युविका’ के दूसरे सत्र का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को 2019 में इसरो द्वारा लांच किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान व इससे सम्बंधित प्रौद्योगिकी के बारे में अवगत करवाया जाता है। इस वर्ष के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
Originally written on
February 4, 2020
and last modified on
February 4, 2020.