सोमा मंडल बनीं स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन

सोमा मंडल बनीं स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन

1 जनवरी, 2021 सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन बन गयी हैं। उन्होंने अनिल कुमार चौधरी का स्थान लिया है, वे 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो गये थे। सोमा मंडल 2017 में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में शामिल हुई थीं। उससे पहले वे एक अन्य सरकारी कंपनी Nalco में कार्यरत्त थीं, दरअसल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही Nalco के साथ की थी। सोमा मंडल ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, राउरकेला से 1984 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है।

सोमा मंडल के सामने SAIL के प्रदर्शन में सुधार करने की बड़ी चुनौती है। उनके सामने SAIL के 50,000 करोड़ रुपये के ऋण को कम करने की विशालकाय चुनौती है। उन्हें अगले 10 वर्षों में स्टील उत्पादन को दोगुना करने की दिशा में कार्य करना होगा।

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL)

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भारत व विश्व की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक है, यह एक सरकारी उपक्रम है। यह भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है, इसकी वार्षिक स्टील उत्पादन क्षमता 14.38 मिलियन मंत्री टन है, यह विश्व की 24वीं सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है। इसका स्थापना 1954 में की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके प्रमुख प्लांट भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो और बर्नपुर में है। इसके तीन विशेष स्टील प्लांट सालेम, दुर्गापुर और भद्रावती में स्थित हैं।

Originally written on January 1, 2021 and last modified on January 1, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *