सेबी ने हाल ही में किस स्टॉक एक्सचेंज पर 6 महीने प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर –  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

हाल ही में सेबी ने राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज पर 6 महीने की पाबंदी लगा दी है। सेबी ने राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज को निवेशकों के 625 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश भी दिया है, इस राशी पर 2014 से 12% की दर से सालाना ब्याज भी देना होगा। यह आदेश राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की को-लोकेशन फैसिलिटी में खामियों के कारण दिया गया, इस फैसिलिटी का उपयोग करके कुछ एक ब्रोकरों को अनुचित लाभ मिला। इस आदेश के बाद राष्ट्रीय एक्सचेंज अब अगले 6 महीने तक आईपीओ जारी नहीं कर सकता।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

सेबी 1988 में स्थापित भारत में प्रतिभूति बाजार के लिए सांविधिक नियामक है। इसे सेबी अधिनियम, 1992 के माध्यम से सांविधिक शक्तियां दी गई थीं। इसका मुख्य कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना, प्रतिभूति बाजार के विकास को बढ़ावा देना और प्रतिभूति बाजार को विनियमित करना है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE)

राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज देश के सबसे अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज में से एक है, यह मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 में की गयी थी। इसमें 1952 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। अप्रैल, 2018 में इसका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.27 ट्रिलियन डॉलर था, यह विश्व का 11वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। NSE का फ्लैगशिप सूचकांक निफ्टी 50 है।

Originally written on May 3, 2019 and last modified on May 3, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *