सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर किस भारतीय को नियुक्त किया गया है?
उत्तर – लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनैकर
भारत के लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनैकर को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS – United Nations Mission in South Sudan) का कमांडर नियुक्त किया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनैकर
- लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनैकर भारतीय सेना के प्रतिष्ठित अफसर हैं, वे 34 वर्षों से भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं।
- वे 1983 में इंडियन मिलिट्री अकैडमी से ग्रेजुएट हुए थे। वर्ष 1996 से 1997 के दौरान उन्होंने यूनाइटेड नेशंस अंगोला वेरिफिकेशन मिशन III (UNAVM-III) में कार्य किया। वर्ष 2008-09 के दौरान उन्होंने सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्य किया।
- वर्ष 2012 से 2017 के दौरान उन्होंने एक डिवीज़न, भर्ती प्रशिक्षण केंद्र तथा ब्रिगेड को कमांड किया। 2017 से 2018 के दौरान उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य ऑपरेशन में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य किया। 2018 से अब तक वे इन्फेंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में कार्यरत्त थे।
- उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा व सामरिक अध्ययन में एम.फिल की है।
- भारतीय सेना में उनकी सेवा के लिए उन्हें सेना मैडल तथा विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित किया जा चुका है।
- 57 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल तिनैकर को रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कमान्ज़ी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वे 16,000 शांति सैनिकों को कमांड करेंगे, इनमे लगभग 2400 सैनिक भारत से हैं।
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS – United Nations Mission in South Sudan)
इसकी शुरुआत जुलाई, 2011 में उस समय की गयी थी जब दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। अब तक इस मिशन के दौरान 67 संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की मृत्यु हो चुकी है। मार्च, 2019 में UNMISS में लगभग 19,400 कर्मचारी कार्यरत्त थे। भारत UNMISS के लिए सैनिक प्रदान करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है, इसमें भारत के 2,337 सैनिक कार्यरत्त हैं। UNMISS में सर्वाधिक सैनिक रवांडा से हैं, इसमें रवांडा के 2,750 सैनिक कार्यरत्त हैं।
Originally written on
May 29, 2019
and last modified on
May 29, 2019.