सुशील चंद्र (Sushil Chandra) को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

सुशील चंद्र (Sushil Chandra) को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। सुशील चन्द्र 13 अप्रैल, 2021 को पदभार ग्रहण करेंगे। वह सुनील अरोड़ा  (Sunil Arora) का स्थान लेंगे। इससे पहले सुशील चंद्र केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes – CBDT) के अध्यक्ष थे।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI)

  • यह एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है।
  • यह लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं और राज्य विधान परिषदों के चुनाव भी आयोजित करता है।
  • राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के चुनाव भी निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
  • इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को अनुच्छेद 324 के अनुसार की गई थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है।

Originally written on April 13, 2021 and last modified on April 13, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *