सुभाष कुमार ने ONGC के CMD के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

सुभाष कुमार ने ONGC के CMD के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

ONGC के वित्त निदेशक सुभाष कुमार (Subhash Kumar) ने 31 मार्च को शशि शंकर की सेवानिवृत्ति के बाद अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। सुभाष कुमार 36 साल से इस उद्योग के साथ जुड़े हुए हैं। वह 1985 में वित्त और लेखा अधिकारी के रूप में ओएनजीसी में शामिल हुए थे।

मुख्य बिंदु

ONGC Videsh के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, सुभाष कुमार कंपनी के विस्तार और अधिग्रहण से जुड़े हुए थे। उन्होंने कई विदेशी संपत्तियों के मूल्यांकन और अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2017 में, कुमार ने वित्त के निदेशक के रूप में पेट्रोनेट एलएनजी के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के लिए काम किया। वह इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में एक फेलो सदस्य हैं। वह चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं, जहां से उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ वाणिज्य में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।

ONGC (Oil and Natural Gas Corporation)

ONGC एक सरकारी कंपनी है जो कच्चे तेल और गैस के क्षेत्र में काम करती है। इसका स्वामित्व केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास है। इस कंपनी की स्थापना 14 अगस्त 1956 में हुई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्ष 2010 में भारत सरकार ने इसे महारत्न का दर्जा दिया था।

Originally written on April 3, 2021 and last modified on April 3, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *