सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 मई

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 7 मई, 2019 को अपना 59वां स्थापना दिवस (Raising Day) मनाया। बीआरओ देश के सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में अग्रणी सरकारी संगठन है। 1960 में इसकी स्थापना के बाद से यह 2 से लेकर 19 परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके द्वारा किए गए कार्यों ने देश के दूरस्थ इलाकों में क्षेत्रीय अखंडता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित किया है।

सीमा सड़क संगठन (BRO)

सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत के सीमान्त क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का निर्माण तथा प्रबंधन करता है। यह संगठन अफ़ग़ानिस्तान, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका में भी अधोसंरचना निर्माण कार्य करता है। इसकी स्थापना 7 मई, 1960 को की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

शांतिकाल में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कार्य निम्नलिखित हैं :

  • सीमा क्षेत्रों में ऑपरेशनल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑफ़ जनरल स्टाफ का विकास व प्रबंधन।
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना।

युद्धकाल में BRO के कार्य निम्नलिखित हैं:

  • ओरिजिनल सेक्टर तथा री-डिप्लाएड सेक्टर में लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल का प्रबंधन
  • युद्ध प्रयास के दौरान सरकार द्वारा सौंपे गये अतिरिक्त कार्य
Originally written on May 8, 2019 and last modified on May 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *