सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली?

उत्तर –  प्रेम सिंह तमांग

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग (पी.एस. गोले के नाम से प्रसिद्ध) ने हाल ही में सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शपथ दिलाई।

हाल ही में उत्तर पूर्व के राज्य सिक्किम में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए, इन चुनावों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को बहुमत प्राप्त हुआ। सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं, इन में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 सीटों पर जीत मिली है। जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटों पर जीत मिली है। इसके साथ ही सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पवन कुमार चामलिंग को मुख्यमंत्री पद गवाना पड़ा। इसके साथ ही उनका 25 वर्ष का शासन भी समाप्त हो गया। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने यह चुनाव प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में लड़ा था।

सिक्किम

सिक्किम देश के उत्तर-पूर्व में स्थित एक छोटा सा राज्य है। सिक्किम जैविक खेती और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सिक्किम भारत का सबसे कम जनसँख्या वाला राज्य तथा क्षेत्रफल के मामले में दूसरा सबसे छोटा राज्य है। सिक्किम भारतीय संघ में 16 मई, 1975 को शामिल हुआ था। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित है। सिक्किम का क्षेत्रफल 7,096 किलोमीटर है। इसकी जनसँख्या 6,10,577 है।

Originally written on May 28, 2019 and last modified on May 28, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *