सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में भारतीय थल सेना में किस वर्ग को स्थाई कमीशन प्रदान किया?
उत्तर – महिला अधिकारी
2010 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत सरकार को महिला अधिकारियों को भारतीय थल सेना में स्थाई कमीशन देने के लिए आदेश दिया था। बाद में केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को शार्ट कमीशन में कार्य कर चुकी महिला अधिकारियों को सेना में स्थाई कमीशन प्रदान करने के लिए आदेश दिया है।
Originally written on
February 18, 2020
and last modified on
February 18, 2020.