सद्दाम हुसैन के तानाशाही शासन का अंत कब हुआ था?
सद्दाम हुसैन के तानाशाही शासन का अंत 9 अप्रैल 2003 में हुआ था| उस वक्त इराक की राजधानी बगदाद की सड़कों पर अमेरिकी सेना के टैंक गश्त कर अपनी जीत का जश्न मना रहे थे। बगदाद के मुख्य चौराहे कुछ लोगों ने सद्दाम हुसैन के भीमकाय बुत को नीचे गिराने की कोशिश की थी। कुछ लोगों ने बुत पर चढ़कर उसके गले में फंदा लगाकर उसे नीचे खींचने की कोशिश की। बाद में अमेरिकी सैनिकों के वाहन की मदद से बुत को नीचे गिराया। सद्दाम के तख्तापलट के साथ बगदाद तो अमेरिका के नियंत्रण में आ गया, लेकिन सद्दाम का पता नहीं चल पा रहा था। 14 दिसंबर 2003 को अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की कि सद्दाम को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब एक साल बाद सद्दाम पर मुकदमा चला और उन्हें फांसी दे दी गई।
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.