संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 की थीम क्या है?

उत्तर –   सड़क सुरक्षा के लिए नेतृत्व

5वां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 6 मई से 12 मई, 2019 के बीच मनाया जा रहा है। इस साप्ताहिक इवेंट की थीम “सड़क सुरक्षा के लिए नेतृत्व” (Leadership for road safety) है।

5वां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह

संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह का समन्वय संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सहभागिता द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की अध्यक्षता में किया जाता है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्टेटस रिपोर्ट” जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुरक्षा के लक्ष्यों को मज़बूत नेतृत्व के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, इसके लिए “Save Lives – #SpeakUp” अभियान शुरू किया गया है।

“Save Lives – #SpeakUp” अभियान

“Save Lives – #SpeakUp” अभियान “Decade of Action for Road Safety 2011-2020” के सिद्धांत पर आधारित है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों तथा घायलों की संख्या में कमी करना है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण 2020 तक विश्व में प्रतिवर्ष 1.9 लोगों की मृत्यु होने का अनुमान है।

सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्टेटस रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में “सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्टेटस रिपोर्ट” जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 5 से 29 वर्ष के लोगों में मौत का प्रमुख कारण सड़क दुर्घटनाएं हैं। प्रतिवर्ष 1.35 मिलियन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है, प्रतिवर्ष 50 मिलियन लोग सड़क दुर्घटना के कारण चोटिल होते हैं।

2008 के बाद भारत में सड़क दुर्घटना के कारण विश्व में सर्वाधिक मौतें होती हैं। भारत ने सड़क दुर्घटना पर ब्रासिलिया डिक्लेरेशन पर भी हस्ताक्षर किये हैं, इसमें भारत ने 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50% की कमी करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

भारत सरकार के डाटा के अनुसार देश में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1,50,000 लोगों की मौत होती है। परन्तु विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह आंकड़ा 2,99,000 प्रतिवर्ष है।

Originally written on May 10, 2019 and last modified on May 10, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *