संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने किस भारतीय का कार्यकाल गुडविल एम्बेसडर के रूप में बढ़ाया है?

उत्तर – दीया मिर्जा
7 मई, 2020 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के कार्यकाल को 2022 तक भारत के गुडविल एम्बेसडर के रूप में विस्तारित किया। दीया मिर्ज़ा संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य अधिवक्ता भी हैं। दीया मिर्जा ने “बीट द पोल्यूशन” अभियान में सक्रिय भाग लिया था। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह, सर्कुलर फैशन और अन्य यूएनईपी अभियानों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ‘बीट द पोल्यूशन’ अभियान के तहत भारत 2022 तक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त होने के लिए कार्य कर रहा है।

Originally written on May 9, 2020 and last modified on May 9, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *