संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए अंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के नाम की सिफारिश की गयी

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए अंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के नाम की सिफारिश की गयी

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) ने दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद के लिए अंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के नाम की सिफारिश की है। उनका यह दूसरा कार्यकाल 1 जनवरी, 2022 से शुरू होगा।

मुख्य बिंदु

15-सदस्यीय संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद् ने हाल ही बैठक आयोजित की और अंटोनियो गुटेरेस का नाम 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। महासचिव की नियुक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा सुरक्षा परिषद् (UNSC) की सिफारिश पर की जाती है। गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव हैं, वे इस पद से 1 जनवरी, 2017 से कार्य कर रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल इस वर्ष 31 दिसम्बर को समाप्त होगा।

अंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres)

अंटोनियो गुटेरेस एक पुर्तगाली राजनेता हैं, वे पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे 28 अक्टूबर, 1995 से 6 अप्रैल, 2002 के बीच पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। वे जून 2005 से दिसम्बर, 2015 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त भी रहे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly – UNGA)

यह संयुक्त राष्ट्र के 6 अंगों में से एक है, यह नीति निर्माण सम्बंधित कार्य करती है। इसका गठन 1945 में हुआ था। वर्तमान में इसके 193 सदस्य हैं। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ही संयुक्त राष्ट्र के बजट को मंज़ूरी देती है।

 

Originally written on June 11, 2021 and last modified on June 11, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *