संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत किस वर्ष तक जनसँख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा?

उत्तर – 2027

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा “World Population Prospects 2019” रिपोर्ट जारी की गयी, इस रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक भारत जनसँख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा।

मुख्य बिंदु

धीमी जन्म दर होने के बावजूद भी 2050 तक वैश्विक जनसँख्या में दो अरब का इजाफा होगा, 2019 में 7.7 अरब के मुकाबले 2050 में विश्व की जनसँख्या 9.7 अरब तक पहुँच जाएगी। इसमें 50% से अधिक जनसँख्या केवल 9 देशों में ही केन्द्रित होगी, यह नौ देश हैं – भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नाइजीरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो, इथियोपिया, मिस्र, तंज़ानिया तथा इंडोनेशिया। आने वाले समय में उप-सहारा अफ्रीका की जनसँख्या दोगुनी हो सकती है।

भारत : रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत की जनसँख्या में 273 मिलियन की वृद्धि होगी और भारत इस सदी के अंत तक विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश बना रहेगा। 2019 में भारत की अनुमानित जनसँख्या 1.37 अरब तथा चीन की अनुमानित जनसँख्या 1.43 अरब है।

Originally written on June 22, 2019 and last modified on June 22, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *