श्रम शक्ति पोर्टल को लांच किया गया

श्रम शक्ति पोर्टल को लांच किया गया

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में एक राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल- “श्रमशक्ति” को लांच किया है। यह पोर्टल वर्चुअली गोवा के पंजिम में लॉन्च किया गया था।

मुख्य बिंदु

श्रमशक्ति पोर्टल प्रवासी श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय कार्यक्रमों को आसान बनाने में मदद करेगा। इस इवेंट के दौरान एक आदिवासी प्रवासन कक्ष “श्रम साथी” और गोवा में एक आदिवासी संग्रहालय का भी शुभारंभ किया गया।

श्रमसाथी प्रवासी श्रमिकों के लिए एक प्रशिक्षण पुस्तिका है। गोवा में समर्पित प्रवासन सेल विभिन्न राज्यों से गोवा आने वाले प्रवासी श्रमिकों का समर्थन करेगा। प्रवासन सेल का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा किया गया था।

यह पोर्टल और माइग्रेशन सेल राज्य सरकार को प्रवासी श्रमिकों से संबंधित वास्तविक समय के आंकड़ों पर नज़र रखने में मदद करेगा। यह प्रवासी कल्याण योजना के तहत प्रवासी आबादी को जोड़ने के लिए सरकार की मदद भी करेगा।

श्रम शक्ति के माध्यम से जो डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा उसमें आजीविका विकल्प, जनसांख्यिकीय प्रोफ़ाइल, माइग्रेशन पैटर्न और कौशल मानचित्रण शामिल होंगे।

श्रम साथी प्रवासी श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत करवाएगा और उन्हें सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उपयोग करने के तरीके के बारे में भी शिक्षित करेंगे। यह आजीविका प्रवासन की प्रक्रिया को उत्पादक और सुरक्षित भी बना देगा।

Originally written on January 23, 2021 and last modified on January 23, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *