शिपिंग मंत्रालय ने प्रमुख बंदरगाहों में कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। भारत में कितने प्रमुख बंदरगाह स्थित हैं?
उत्तर – 12
शिपिंग मंत्रालय ने देश में प्रमुख बंदरगाहों में कार्यरत लोगों के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रत्यक्ष कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंध मजदूरों को भी कवर किया जायेगा। यदि वे कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवाते हैं, तो सरकार पोर्ट कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों या कानूनी उत्तराधिकारियों को मुआवजे का भुगतान करेगी। भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों में 12 प्रमुख बंदरगाह स्थित हैं।
Originally written on
April 29, 2020
and last modified on
April 29, 2020.