शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 24 अप्रैल

प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप मं मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 24 अप्रैल, 2019 को मनाया गया था। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित किया गया है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद के मूल्यों को संरक्षित करना है, जिसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और 2030 सतत विकास लक्ष्यों को तैयार किया गया है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र के तीन स्तंभों को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए दिन को चिह्नित किया गया है। वे तीन स्तम्भ शांति व सुरक्षा, मानव अधिकार और विकास हैं।

Originally written on April 25, 2020 and last modified on April 25, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *