शत्रुंजय हिल्स रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में आग लगी

हाल ही में, गुजरात के शत्रुंजय हिल्स आरक्षित वन क्षेत्र (Shetrunjay Hills Reserve Forest Area) में आग लग गई है। यह वन क्षेत्र भावनगर क्षेत्रीय वन प्रभाग में एशियाई शेरों (Asiatic Lions) का निवास स्थान है।

मुख्य बिंदु

भावनगर क्षेत्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह आग पलिताना तालुका के कंजार्डा गांव के राजस्व क्षेत्र में लगी। बाद में यह शत्रुंजय डूंगर रिजर्व फॉरेस्ट (Shetrunjay Dungar Reserve Forest) में फैल गयी।

शत्रुंजय (Shatrunjaya or Shetrunjaya)

यह पहाड़ियां गुजरात में भावनगर जिले के पालिताना शहर में स्थित हैं। यह पहाड़ियां शतरुंजी नदी (Shetrunji) के तट पर स्थित हैं और इसे जैन लोगों द्वारा पवित्र पहाड़ी माना जाता हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1,616 फीट है। यह पहाड़ियाँ दक्षिण में खंभात की खाड़ी और उत्तर में भावनगर शहर से घिरी हुई हैं।

पृष्ठभूमि

शत्रुंजय की जैन की पवित्र पहाड़ी पर 865 मंदिर हैं। इन पहाड़ियों को तब पवित्र किया गया जब ऋषभ ने पहाड़ी पर अपना पहला उपदेश दिया। ऋषभ जैन धर्म के पहले तीर्थंकर थे।

शतरुंजी नदी

यह गुजरात में एक पूर्व की ओर बहने वाली नदी है। यह नदी गीर पहाड़ियों के उत्तर पूर्व से निकलती है। इस नदी की अधिकतम लंबाई 227 किलोमीटर है।

Originally written on March 16, 2021 and last modified on March 16, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *