शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – बिश्केक

किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में 14-15 जून, 2019 को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति तथा रूस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)

यह एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने वर्ष 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में एससीओ की स्थापना की थी। यह 40% से अधिक मानवता एवं वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता हैं। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया वर्तमान में इसके पर्यवेक्षक है। वर्ष 2005 में भारत और पाकिस्तान को इस समूह के पर्यवेक्षकों के तौर पर शामिल किया गया था. दोनों देशों को वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य बनाया गया।

Originally written on June 15, 2019 and last modified on June 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *