शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद् की बैठक का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया?

उत्तर – बिश्केक

शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किर्गिज़्स्तान में किया गया। यह बैठक किर्गिज़्स्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित की गयी। इस बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी हिस्सा लिया। पिछले बार इस बैठक का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में अप्रैल, 2018 मे किया गया था।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)

यह एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने वर्ष 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में एससीओ की स्थापना की थी। यह 40% से अधिक मानवता एवं वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता हैं। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया वर्तमान में इसके पर्यवेक्षक है। वर्ष 2005 में भारत और पाकिस्तान को इस समूह के पर्यवेक्षकों के तौर पर शामिल किया गया था. दोनों देशों को वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य बनाया गया।

Originally written on May 27, 2019 and last modified on May 27, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *