विश्व COPD दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) दिवस प्रतिवर्ष 21 नवम्बर को मनाया जाता है, यह दिवस Global Initiative for Chronic Obstructive Lung Disease (GOLD) द्वारा मनाया जाता है, इसका उद्देश्य COPD के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसकी रोकथाम व उपचार के बारे में प्रचार करना है। COPD फेफड़ों का रोग है। COPD एक रोग नहीं है, इसमें फेफड़ों से सम्बंधित कोई रोग शामिल है, इसमें लम्बे समय तक रहने वाले फेफड़ों के रोग शामिल हैं। तम्बाकू का सेवन करना इसका प्रमुख कारण है। वर्तमान में लगभग 64 मिलियन लोग COPD से पीड़ित हैं, जबकि COPD से 3 मिलियन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2030 तक COPD तीसरा सबसे अधिक मृत्युकारक रोग बन जायेगा।

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *