विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिवर्ष विश्व मलेरिया दिवस कब मनाता है?
उत्तर – 25 अप्रैल
प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मलेरिया के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसे रोकने के लिए प्रयास करना है। विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्णय निर्माता संस्था विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 60वें अधिवेशन में मई, 2007 में की गयी थी। इसका उद्देश्य मलेरिया रोग के बारे में जागरूकता फैलाना था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 8 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
Originally written on
April 28, 2020
and last modified on
April 28, 2020.