विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस अफ्रीकी देश में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?
उत्तर – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला के कारण 1600 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इससे नार्थ किवू तथा इतुरी नामक दो प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। यह इतिहास में इस प्रकार की पांचवी घोषणा है। इबोला वायरस के कारण अचानक बुखार, अत्याधिक कमजोरी, मांसपेशी में दर्द तथा गले में तकलीफ होती है। इसके पश्चात् व्यक्ति को उल्टी, डायरिया तथा बाद में व्यक्ति के शरीर से खून निकलने लगता है।
Originally written on
July 19, 2019
and last modified on
July 19, 2019.