विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लांच की ‘WHO COVID-19 App’

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लांच की ‘WHO COVID-19 App’

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक COVID-19 मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है। यह एप्लीकेशन यूजर्स को कोविड-19 पर नवीनतम अपडेट्स प्रदान करेगी। इस  एप्लीकेशन को “WHO COVID-19 App” नाम दिया गया है।

मुख्य बिंदु

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लांच किया गया यह मोबाइल एप्लीकेशन संगठन और क्षेत्रीय भागीदारों के विशेषज्ञों से विश्वसनीय जानकारी प्रदान करेगा। यह कोविड-19 के वैज्ञानिक निष्कर्षों के बारे में नियमित अपडेट्स प्रदान करेगा। इस एप्प के माध्यम से कोविड-19 रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह एप्प वैक्सीन की प्रगति की जानकारी भी प्रदान करेगा।

फिलहाल यह एप्प केवल नाइजीरिया में ही उपलब्ध है। हालांकि, विश्व संगठन सभी देशों में इस एप्प को उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय हितधारकों के साथ काम कर रहा है।

महत्व

यह मोबाइल एप्लीकेशन यह सुनिश्चित करेगा कि केवल सत्यापित और वैज्ञानिक रूप से सटीक जानकारी नागरिकों तक पहुंचे।

अन्य WHO COVID-19 मोबाइल एप्स

WHO अकादमी मोबाइल एप्लीकेशन को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विकसित किया गया था। इस एप्लीकेशन को “WHO Academy COVID-19 Mobile Learning App” नाम दिया गया है। यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से लड़ने के लिए अपने जीवन रक्षक कौशल का विस्तार करने में सक्षम बनाता है।

यह एप्प सात अलग-अलग भाषाओं जैसे अंग्रेजी, अरबी, पुर्तगाली, फ्रेंच, चीनी, स्पेनिश, रूसी में उपलब्ध है।

 

Originally written on December 30, 2020 and last modified on December 30, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *