विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब की गई थी?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी| इसकी स्थापना के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस संगठन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन सभी 61 सदस्य देशों ने सहमति जताई थी। इस समय 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। डब्ल्यूएचओ की स्थापना से अब तक संगठन ने कई जानलेवा बीमारियों और चेचक जैसी महामारियों को मिटाने के लिए कदम उठाए हैं। इसके अलावा पोलियाे मिटाने के लिए भी लगातार काम किया है। फिलहाल संगठन टीबी, कैंसर और एचआईवी जैसी बड़ी बीमारियों को मिटाने पर काम कर रहा है। पोषण, खाद्य सुरक्षा और यौन संबंधी बीमारियां भी इसके कार्यक्षेत्र में अहम हैं।

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *