विश्व सीमाशुल्क संगठन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – कोच्ची
विश्व सीमा शुल्क संगठन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक का आयोजन केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा कोच्ची में 8 मई से 10 मई के बीच किया जा रहा है। इस बैठक में एशिया प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। भारत एशियाई प्रशांत क्षेत्र में विश्व सीमा शुल्क संगठन का वाईस चेयर है। भारत को 1 जुलाई, 2018 को यह कार्य सौंपा गया था, भारत दो वर्ष तक एशिया प्रशांत क्षेत्र में विश्व सीमाशुल्क संगठन का वाईस चेयर रहेगा। इस बैठक में विश्व सीमाशुल्क संगठन द्वारा सुरक्षित सीमा पार व्यापार को बढ़ावा दिए जाने के लिए शुरू किये गये कार्यक्रमों व पहलों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक का अध्यक्षता केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन प्रणब कुमार दास द्वारा की जायेगी।
Originally written on
May 10, 2019
and last modified on
May 10, 2019.