विश्व बैंक ने कर्ज बांटना कब शुरू किया था?

विश्व बैंक ने कर्ज बांटना 9 मई 1947 में शुरू किया था| विश्व बैंक ने सबसे पहले फ़्रांस को कर्ज दिया था| फ्रांस ने तब 3350 करोड़ रुपए का कर्ज मांगा था। पर वर्ल्ड बैंक ने आधी ही राशि यानी 1675 करोड़ रुपए ही स्वीकृति की थी। विश्व बैंक की दूसरी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक- फ्रांस का चुनाव यूरोप में उसके अहम आर्थिक दर्जे की वजह से किया गया था। ये कर्ज दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए दिया गया था। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना 1944 में अमेरिका के ब्रेटन वुड्स शहर में विश्व के नेताओं के एक सम्मेलन के दौरान हुई थी। ये दोनों संस्थाएं ब्रेटन वुड्स संस्था के नाम से भी जानी जाती हैं। द्वितीय महायुद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय अर्थ व्यवस्थाओं को दोबारा पटरी पर लाने के उद्देश्य से इन संस्थाओं का गठन किया गया था। बैंक गरीबी कम करने के लिए आर्थिक मदद देता है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में स्थित है|

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *