विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर –  12 जून

बाल श्रम के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। पिछले साल, ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ (WDACL) और ‘काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस’ (SafeDay) द्वारा युवा श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य में सुधार और बाल श्रम के अंत के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। इस संयुक्त अभियान का उदेश्य सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 8.7 के अनुसार 2025 तक बाल श्रम के सभी रूपों को समाप्त किया जाना और निर्धारित लक्ष्य 8.8 के अनुसार 2030 तक सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित कामकाजी वातावरण उपलब्ध करवाना है।

पृष्ठभूमि

2002 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने बाल श्रम की वैश्विक सीमा और इसे खत्म करने के प्रयासों की आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित करते हुये बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस शुरू किया गया था। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को बाल मजदूरों की दुर्दशा को उजागर करने और उनकी मदद करने के सुझावों के लिए सरकारों, श्रमिक संगठनों और नियोक्ताओं, नागरिक समाज और साथ ही दुनिया भर के लाखों लौगों को एक साथ एकत्रित करता है।

Originally written on June 13, 2019 and last modified on June 13, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *