विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 22 अप्रैल

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय को दर्शाने के लिये तथा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस 2019 का विषय “हमारी प्रजातियों को बचाओ” (Protect Our Species) है।

विश्व पृथ्वी दिवस

पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को पृथ्वी दिवस मनाया गया था। विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में अमेरिकी सीनेटर (सांसद) गेलॉर्ड नेल्सन के द्वारा एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गयी थी। इसे 1990 से अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा तथा वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने भी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की थी। विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम की स्थापना के पीछे कैलिफोर्निया में तेल रिसाव की भारी बर्बादी की घटना थी। इसने हवा, पानी और मिट्टी के प्रदूषण के लिए जन चेतना बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उपायों को लागू करने की दिशा में गेलॉर्ड नेल्सन को नेतृत्व करने की प्रेरणा दी।

Originally written on April 24, 2019 and last modified on April 24, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *