विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 जून
प्रत्येक वर्ष 5 जून को वैश्विक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुक बनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय ‘वायु प्रदूषण’ (Beat Air Pollution) है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मेज़बान देश चीन है।
मुख्य बिन्दु
वर्ष 1974 से इस दिन को दुनिया भर में मनाने की शुरुआत की गयी थी। इसके द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों जैसे समुद्री प्रदूषण, जनसँख्या विस्फोट, ग्लोबल वार्मिंग, सतत उपभोग तथा वन्यजीव अपराधों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने का कार्य किया जाता है। इस दिवस को विश्वभर में 143 देशों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोल्म सम्मेलन के पहले दिन पर की गयी थी।
Originally written on
June 6, 2019
and last modified on
June 6, 2019.